क्या है आयु के अनुसार पर्याप्त नींद की अवधि : वैज्ञानिक तथ्य
नींद के विषय में सबसे ज़्यादा और अनिवार्य रूप उठने वाले सभी प्रश्नों में , सबसे ज़्यादा पूछा जाने वाला प्रश्न है कि "वास्तव में हमें कितनी नींद लेनी चाहिए ? या इसके विषय में वैज्ञानिक दृष्टिकोण या विभिन्न रीसर्च क्या कहते हैं :

अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन और स्लीप रिसर्च सोसाइटी के विशेषज्ञों ने सन 2015 में, हजारों सहकर्मी-समीक्षित पुस्तकों और रीसर्च पेपरों की जांच की और यह निर्धारित किया कि अठारह से साठ वर्ष के मनुष्य को शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य रहने के लिए रात में कम से कम सात घंटे की नींद आवश्यक है।
नींद की समस्या के लिए उम्र विशेष कारक हैं और उम्र के अनुसार एक स्वस्थ्य इंसान को कितनी नींद की जरूरत है, नेशनल स्लीप फाउंडेशन ने इसे तदनुसार तोड़ दिया है:
- नवजात शिशु (0-3 महीने): 14-17 घंटे
- शिशु (4-11 महीने): 12-15 घंटे
- बच्चे (1-2 साल): 11-14 घंटे
- प्रीस्कूलर (3-5): 10-13 घंटे
- स्कूली उम्र के बच्चे (6-13): 9-11 घंटे
- किशोर (14-17): 8-10 घंटे
- युवा वयस्क (18-25): 7–9 घंटे
- वयस्क (26-64): 7–9 घंटे
- बड़े वयस्क (65+): 7–8 घंटे
इसे नेशनल स्लीप फाउंडेशन के इस ग्राफ़ के माध्यम से भी समझा जा सकता हैं :
ज़्यादा जानकारी के लिए https://www.sleepfoundation.org पर विज़िट करें